नामकुम: चुटिया में शिव मंडा पूजा समिति द्वारा मंडा पूजा का भव्य आयोजन
Namkum, Ranchi | Apr 14, 2026 चुटिया में शिव मंडा पूजा समिति के सौजन्य से सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे मंडा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर जागरण और फूलखूंदी अनुष्ठान देर रात तक चला, जिसमें भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी आस्था दिखाई। इससे पूर्व लोटन सेवा में भक्तों ने 21 बार गले मिलकर सहभागिता निभाई।