मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के यादव नगर निवासी नागेश्वर सिंह यादव पुत्र कप्तान सिंह यादव ने घर पर सरकारी बंदूक से खुद की गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही लाइसेंसी बंदूक को अपने कब्जे में लेने के बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।