अनूपगढ़: अनूपगढ़ व्यापार मंडल की बैठक में 6 मंडियों के किसानों, व्यापारियों और मजदूरों का फूटा गुस्सा
गेंहू खरीद की नई प्रक्रिया के विरोध में आज गुरुवार शाम 4 बजे व्यापार मंडल में आयोजित बैठक में जैतसर, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, रावला और 365 हैड मंडियों के व्यापार मंडल के पदाधिकारी, किसान और मजदूर नेताओ तथा सर्वदलीय नेता शामिल हुए। बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने गेहूं खरीद की नई प्रक्रिया का जमकर विरोध किया। सोमवार को एडीएम कार्यालय का घेराव होगा