शाहनगर: नव मतदाताओं के नाम 12 दिसंबर तक मतदाता सूची में दर्ज कराने के संबंध में कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
जिला जन संपर्क कार्यालय पन्ना से रविवार शाम 7 30 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत समस्त पात्र छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं।