शाहनगर: शाहनगर में अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप, पटवारियों ने अनशन की चेतावनी दी
मध्यप्रदेश शासन द्वारा राजस्व विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए नित नए नए अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन शाहनगर क्षेत्र में व्याप्त आराजकता के चलते आज भी फर्जी रजिस्ट्री और त्रुटियों के मामलों पर लोगों को परेशान होना पड़ता है, वहीं अब आम जनता के साथ ही स्वयं कर्मचारी भी अपने अधिकारियों से नाराज़ देखे जा रहे है।