देहरादून: भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात
स्मार्ट सिटी परियोजना की कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों से तकनीकी नवाचार, साइबर सुरक्षा और डिजिटल समावेशन पर चर्चा की और ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की