भीमपुर: हनुमान जयंती पर माँ ताप्ती तट बना आस्था का संगम, देवलघाट में भगवान विश्वकर्मा मूर्ति की स्थापना
Bhimpur, Betul | Apr 2, 2026 भीमपुर ब्लाक के दामजीपुरा स्थित माँ ताप्ती के पावन तट पर हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर गुरुवार को विश्वकर्मा लोहार समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स