बागपत: सिसाना में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, तीन किसानों की करीब 30 बीघा फसल जलकर हुई राख
Baghpat, Bagpat | Apr 18, 2026 शनिवार की शाम करीब छह बजे सिसाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के खेत भी चपेट में आ गए। इस घटना में तीन किसान राजेंद्र, कमल और अजय की करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।