औरैया जिले के फफूंद कस्बे में इन दिनों सट्टा कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। कस्बे के कई इलाकों में सट्टा माफिया बिना किसी भय के सट्टे की पर्चियां बनाते नजर आ रहे हैं। रविवार की सुबह 9 बजे सामने आए एक वायरल वीडियो ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में एक युवक सट्टा लिखते हुए साफ तौर पर दिखाई और सुनाई दे रहा है, जिससे सट्टा कारोबार की सच्चाई उजागर