बांसवाड़ा: दादावाड़ी में आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी की जयंती-पुण्यतिथि पर त्रिदिवसीय महामहोत्सव, मोहनखेड़ा चातुर्मास की घोषणा
शहर के दादावाड़ी में श्री राजेंद्रसुरि जैन दादावाड़ी में मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक आचार्य भगवंत श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब का 69वां जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि त्रिदिवसीय महामहोत्सव के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। धर्मसभा में अष्टम वर्षीतप तपस्वी मुनिराज श्री पीयूषचंद्र विजयजी महाराज को सामूहिक गुरुवंदन किया गया।