कालपी: आटा थाना पुलिस ने ग्राम करमेर से एक युवक को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Feb 28, 2025 आटा थाने के उपनिरीक्षक संजय सिंह पाल ने चेकिंग के दौरान 25 फरवरी को ग्राम करमेर से राजकुमार को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अवैध चाकू से किसी वारदात को करने की फिराक में था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे जानकारी दी है।