27 नवंबर को शेखपुरा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव की शुरुआत होगी, जिसमें 15 वर्ष से लेकर 29 वर्ष के बीच प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार की दोपहर 2 बजे मंथन सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने संबंधित विभाग को कार्यक्रम की तैयारी तेज करने का निर्देश दिया। साथी व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार करने को कहा।