जगाधरी: आगामी 22 जनवरी को ऐतिहासिक पर्व को पूरे देश में दिवाली की तरह मनाना चाहिए: कंवरपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री
बुधवार को जगाधरी कार्यालय में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे ऐतिहासिक पर्व को पूरे देश में दीवाली उत्सव की तरह मनाना चाहिए क्योंकि लगभग 500 सालों के बाद यह दिन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को अपने गांव-शहर व घरों को दीप मालाओं के साथ अच्छे-से सजाना चाहिए।