जगाधरी: दुकान से घर लोट रही महिला का झंडा चौक के पास पर्स छीन कर मोटरसाइकिल सवार हुआ फरार मामला दर्ज
गांधीधाम कालोनी की रहने वाली रजनी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बतलाया कि वह दुकान से घर लौट रही थी। तो पीछे से मोटरसाइकिल सवार उसका पर्स छीन कर फरार हो गया था। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है। महिला ने बताया पर्स में उसकी दुकान की चाबी के साथ कुछ पैसे व जरूरी डॉक्यूमेंट भी थे।