जबलपुर: स्टेशन पर RPF के दो जवान बने देवदूत, चलती ट्रेन से गिरे होमगार्ड सैनिक को बचाया, वीडियो वायरल
जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर बीती शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया सामने आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, गाड़ी संख्या 22189 जबलपुर-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन से रवाना हुई, तभी होमगार्ड मुख्यालय में तैनात 56 वर्षीय सैनिक गुनागार तिवारी चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा जिसके चलते उसका