कटिहार: डेहरिया मेयर उषा देवी अग्रवाल ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा- विधायक के इशारे पर हो रहा है सब
शनिवार की शाम 4:30 बजे मेयर उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम के कई वार्ड पार्षदों के साथ एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने कहा की कुछ वार्ड पार्षद के ओर से उन पर कई आरोप लगाए गए हैं। उनकी ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा यह सभी आरोप विधायक तार किशोर प्रसाद के इशारे पर लगाया जा रहा है। सभी वार्ड पार्षद विधायक के समर्थक है।