कटिहार: मिरचाईबारी में वार्ड पार्षद संघ की बैठक, मेयर पर लगे गंभीर आरोप
शनिवार दोपहर 3 बजे वार्ड पार्षद बिट्टू घोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर राजनीति में भूचाल आ गया। वार्ड पार्षद संघ के पदाधिकारियों ने मेयर उषा देवी अग्रवाल पर मनमानी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। सदस्यों ने कहा कि मेयर समय पर बैठक नहीं बुलातीं और विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जाती। संघ के पास मेयर के कथित भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत है।