कटनी ग्रामीण: तेज आंधी-बारिश का कहर: रीठी में मकान ढहा, बड़ा हादसा टला
कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में तेज आंधी और बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खराब मौसम के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय मकान गिरा, उस वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।