बेरमो प्रखंड अंतर्गत ढ़ोरी और बी.एण्ड के. एरिया में CISF टीम ने छापेमारी कर 5.225 टन अवैध कोयला जब्त किया है।रविवार समय लगभग साढ़े चार बजे मिली जानकारी में बताया गया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर ढ़ोरी क्षेत्र से 2.065 टन एवं बी.एण्ड के. एरिया से 3.160 टन (कुल 5.225 टन) अवैध रूप से संग्रहित कोयला जब्त किया गया है।