पूसा: दिघरा गांव में बकाया मजदूरी मांगने को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट
पूसा थाना क्षेत्र के दिघरा गांव की रहने वाली राधा कुमारी ने बताई कि उनके ससुर रामसेवक राम गांव के एक व्यक्ति के खेत में काम किया था। व्यक्ति के यहां ₹1500 मजदूरी बकाया था। आज उनके ससुर मजदूरी मांगने गए तो वह व्यक्ति आक्रोशित होकर उनके ससुर के साथ मारपीट करने लगा। हल्ला सुनकर उनकी सास शिवकुमारी देवी बचाने गई उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।