जांजगीर के चांपा तहसील क्षेत्र में कोसमंदा गांव में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह और गांव के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और सरस्वती माता की तेलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।