गोला मेला मैदान में कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान।छोटी काशी के गोला मेला मैदान स्थित एक कपड़ों की दुकान में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार रात्रि करीब 11:30 बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया,