आगरा: दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक
13 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर आगरा में समीक्षा बैठक सम्पन्न। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने सभी न्यायालयों को अधिकाधिक वाद चिन्हित कर लोक अदालत में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुलह-समझौते से होने वाला निस्तारण सबसे प्रभावी है। बैठक में सचिव दिव्यानंद द्विवेदी सहित सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। सीसी