छतरपुर नगर: ब्रजपुरा के पास सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, पुलिस कर रही परिजन की
छतरपुर सड़क दुर्घटना में घायल हुई लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला की जिला अस्पताल छतरपुर में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई सूचना दी गई कि सोमवार की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात महिला को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।