दलौदा: सेजपुरिया गांव: सड़क पर गिरे पेड़ से ट्रैक्टर-बाइक टकराई, शंकरलाल मालवीय घायल
मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के सेजपुरिया गांव में 31 मई रात करीब 8:45 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक चालक शंकरलाल मालवीय घायल हो गए। सड़क पर गिरे पेड़ के कारण सामने से आ रहे ट्रैक्टर की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से चालक संतुलन नहीं बना सका और ट्रैक्टर बाइक से टकरा गया,घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है,