चायल: गंगा में डूब रहे किशोर की जान नवयुवक श्रद्धालुओं ने बचाई, कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन घाट का मामला
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। किशोर को डूबता देख घाट पर मौजूद नवयुवक श्रद्धालुओं ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शाम 4 बजे मिली जानकारी!