आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बर्जी कंधरापुर में महर्षि चंद्रमा ऋषि सेवा भारती आजमगढ़ के तत्वाधान में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर इसका लाभ उठाया । शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया ।