ओरमांझी: पतरा गोंदा में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
पतरा गोंदा में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण बच्चों ने इस पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस मौके पर समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर सहित कई शिक्षण सामग्रियों दी गई।