कानपुर: फजलगंज में स्क्रब के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी
फजलगंज में स्क्रब के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है। थाना प्रभारी ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे बताया फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।