दलौदा: ग्राम फतेहगढ़: ग्रामीणों को मुआवजा नहीं, रेलवे का नोटिस, राजस्व विभाग ने सर्वे नंबर से ज़मीन हटाई
रतलाम से नीमच ब्रॉडगेज रेल्वे लाइन के दोहरीकरण का काम जारी है,ग्राम फतेहगढ़ में भी दोहरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है,लेकिन यहां के सभी प्रभावितों को अब तक मुआवजा नहीं मिला,ऐसे में ग्रामीणों को अब कोर्ट की शरण ले रखी है, लेकिन कोर्ट में भी सुनवाई की तारीखें निकलने के बाद भी सम्बन्धित अधिकारियों के एक बार भी नही आने पर अब तक कोई सुनवाई नही हो सकी है,