डेरापुर: झींझक में शिक्षक के परिवार पर दबंगों का हमला, बेटे को पीटने के बाद नहर पुल पर शिक्षक के सिर पर हेलमेट से वार, चार नामजद
डेरापुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव के मजरा बद्री पुरवा निवासी अंशु पाल ने मंगलपुर पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर गाली-गलौज व मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित अंशु पाल एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक हैं।तहरीर के अनुसार पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह और किशन पाल रंजिशन आए दिन गाली-गलौज करते हुए विवाद खड़ा करते हैं। शिक्षक अंशु पाल