सीतामऊ: क्यामपुर रोड पर ढाबे के पीछे से पुलिस ने तीन लोगों को ताश पत्ती से जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा किया केस दर्ज।
सीतामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने क्यामपुर रोड पर ढाबे के पीछे से तीन लोगों को राजू सुनील और राहुल को ताश पत्ती से जुआ खेल कर अवैध लाभ कमाते रंगे हाथों पकड़ा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। कि कुछ लोग क्यामपुर रोड पर एक ढाबे के पीछे ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं।पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।