पिलीच पंचायत में पैक्स चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच शुरू
परवलपुर प्रखंड के पिलीच पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव की घोषणा के बाद चार अध्यक्ष पद तथा 11 सदस्य पद के अभ्यर्थियों ने निर्वाचित पदाधिकारी सह वीडीओ रंजीत कुमार की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया था।सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार कि दोपहर करीब 1:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुरू हुआ।