राजनगर: खजुराहो में तीन माह पहले विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
खजुराहो थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ गांव में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कौशल्या रेकवार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कौशल्या की शादी करीब तीन माह पहले ही हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही खजुराहो थाना पुलिस और वरिष्ठ