समस्तीपुर: लोक जनशक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी ने नगर निगम के कार्यों पर उठाया सवाल
लोक जनशक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने नगर निगम के कार्यों पर सवाल उठाया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के बाद शहर को नगर निगम बनाया गया लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। नगर निगम के द्वारा व्यवस्था में परिवर्तन नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा।