ललितपुर: यातायात पुलिस ने नवम्बर यातायात माह के दृष्टिगत चलाया जागरूकता अभियान, 297 वाहनों का चालान व 3 वाहनों को किया सीज
यातायात पुलिस, ललितपुर द्वारा यातायात माह नवम्बर के दृष्टिगत ब्लैक फिल्म/टिंटेड ग्लास, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट/फॉल्टी नंबर प्लेट के खिलाफ चलाया गया अभियान,विभिन्न चौराहों पर चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा 297 वाहनों का चालान व 3 वाहनों को सीज किया गया।