पहाड़ी: पहाड़ी थाना पुलिस ने पथराव व फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया
पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 7 मार्च को गांव खरवड़ में हुए पथराव व फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से आगे की कार्रवाई जारी। सोमवार शाम 5 बजे पुलिस ने किया प्रेस नोट जारी।