पंचकूला: मोरनी के टिक्कर ताल रोड़ के पास किसी शरारती तत्व ने जंगल में आग, पेड़ पौधे जलकर हुए राख
मोरनी के टिक्कर ताल रोड़ के पास किसी शरारती तत्व ने जंगल में आग लगा दी। आग ऐसे भड़की की दोपहर में वन विभाग ने फायर टेंडर से आग पर काबू पाया। वन राजिक अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की टिक्कर ताल के पास आग लग गई है। वे वन विभाग कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को काबू किया गया।