इस्माइलपुर: शराबबंदी कानून के तहत आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
रंगरा थाना कांड संख्या 161/26 में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुमन कुमार (पिता- परमानंद पासवान, निवासी- उसहरिया, थाना रंगरा, जिला भागलपुर) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।