सारठ: पुलिस ने बामनगामा निवासी शहीद जीसी पांडेय के घर से चोरी हुए सोने के मेडल को बरामद किया, 3 हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे बामनगामा के शहीद जीसी पांडेय के घर से बीते 24 नवंबर की रात चोरी हुए सोने के मेडल को बरामद किया है। बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने गुरुवार सुबह गांव के 3 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ करके उनके निशानदेही पर गंगा बांध के पास के खलिहान के बगल के सिंचाई कूप के पास से मेडल को बरामद किया है और चोरी के शेष समानों की बरामदगी में जुटी है