मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा स्थित काली मंदिर के सामने यात्री शेड में एक युवक की डेड बॉडी गुरुवार को बरामद की गई। शराब पीकर गिरने से युवक की मौत हो जाने की चर्चा है। युवक की पहचान पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी के रंजन माली पिता गलू माली के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।