दनियावां: दनियावां-फतुहा और दनियावां-बेलदारी चक पथ पर 6 घंटे से भीषण जाम, लोग परेशान
Daniawan, Patna | Apr 21, 2026 दनियावां-फतुहा और दनियावां-बेलदारी चक पथ में 6 घंटे से लगा जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। सबसे बुरा स्थिति दनियावां-फतुहा मार्ग में है। बाइक से आना जाना मुश्किल है। ओवरटेक के कारण इस तरह जाम फंसा है कि लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। वाहन चालकों से जब बात किया गया तो बताया कि रात्रि 12 बजे से ही जाम लगा हुआ है। जाम छुड़ाने में पुलिस के पसीने छूट रहे है।