छिन्दगढ़: सुकमा में पीएम आवास की अंतिम किश्त 2 दिनों में मिली, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलवाई राहत
ग्राम पंचायत सोनाकुकानार के रामसिंह यादव को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किश्त मिल गई। सुकमा जिला प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई कर 18 जून को राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की।