पूसा: पूसा कृषि विश्वविद्यालय में अनुकंपा का लाभ नहीं मिलने को लेकर पीड़ित ने अधिकारियों को लिखा पत्र
हरपुर महम्मदा के रहने वाले मिथिलेश कुमार ने बताया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उनके पिताजी की मौत हो गई थी। अनुकंपा का लाभ लेने को लेकर उन्होंने पूर्व में अनशन भी किया था। कुलपति के द्वारा आश्वासन दिया गया था। लेकिन 4 माह बीत जाने के बाद भी उन्हें अभी तक लाभ नहीं मिला है। इसी को लेकर उन्होंने सभी अधिकारियों को पत्र भेजा है।