पूसा: पूसा वैनी सहित जिले के सभी थाने का ईमेल आईडी फोन नंबर हुआ जारी घर बैठ करा सकते हैं प्राथमिक की दर्ज
एक जुलाई से लागू हो रहे नए पुलिस कानून के तहत अब लोगों को FIR करने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं है। घटनास्थल से या अपने घर से सीधा संबंधित थाना और पुलिस पदाधिकारी को ईमेल भेजकर प्राथमिक की दर्ज करा सकते हैं। इसको लेकर समस्तीपुर पुलिस में पूसा वैनी सहित जिले के सभी थाने का ईमेल आईडी एवं फोन नंबर जारी कर दिया है।