पूसा: महम्मदा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में लूट खसोट के विरोध में खेग्राम्स के द्वारा रोजगार सेवक का पुतला फूँका गया
पूसा प्रखंड के महम्मदा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में लूट खसोट भ्रष्टाचार फर्जी निकासी करने का आरोप लगाते हुए खेग्राम्स कार्यकर्ताओं ने रोजगार सेवक का पुतला फूँक कर विरोध जताया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार भी मौजूद रहे।