रामगंजमण्डी: विरोध में शिक्षा मंत्री की रामगंजमंडी में निकाली थी शव यात्रा, शिक्षक संघ के बड़े नेताओं सहित टीचर्स पर FIR दर्ज
स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां कम किए जाने के विरोध में रामगंजमंडी में शुरू हुआ शिक्षकों का प्रदर्शन अब कानूनी पचड़े में बदल गया है। स्कूलों में छुट्टियां कम करने के विरोध में शिक्षक संघ सियाराम ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन में 18 मई को रामगंजमंडी में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री की कथित तौर पर शव यात्रा निकाली गई थी और उनके खिलाफ नारेबाजी