गुना नगर: नगर पालिका की कार्रवाई: बाजार बैठक से ₹16000 वसूले, 25 किलो अमानक पॉलिथीन ज़ब्त, ₹7000 जुर्माना
गुना शहर में 21 जनवरी को नगर पालिका ने कार्यवाही की। शास्त्री पार्क सब्जी मंडी में बाजार बैठक का 16000 रुपए कर वसूल किया। स्वच्छता निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव की टीम ने मुरैना गजक भंडार, मामा पुरी भंडार, जैन स्वीट्स, देवेंद्र किराना, राठोर किराना पूजा किराना दुकान से 25 KG अमानक पॉलिथीन जप्त कर ₹7000 जुर्माना किया। और बायोडिग्रेडेबल बैग उपयोग की जानकारी दी।