सीकरी: सीकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साइबर ठगी के मामले में वांछित ठग को किया गिरफ्तार
रविवार शाम 5 बजे सीकरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया साइबर ठगी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत कार्रवाई की गई है जहां साइबर ठगी के मामले में वांछित ठग निजाम पुत्र अख्तर जाति मेव निवासी खेस्ती पुलिस थाना सीकरी को गिरफ्तार किया है