चोटिल कांवड़िए के लिए मददगार बनी कुतुबशेर पुलिस, एंबुलेंस से भेजा पीजीआई #वायरल #वीडियो
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के साथ सेवा की मिसाल पेश करते हुए कुतुबशेर थाना पुलिस ने चोटिल कांवड़िए को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया। थाना प्रभारी संतोष त्यागी के निर्देशन में सेक्टर-18 में उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ पुलिस टीम के साथ भावपुर पुलिया पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान इस्माइलपुर निवासी कांवड़िया दीपक पुत्र प्रमोद चोट लगने के कारण परेशान मिला। पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे पीजीआई पिलखनी के लिए रवाना किया। उपनिरीक्षक के साथ रिक्रूट कांस्टेबल विष्णुकांत, अजय कुमार और महिला कांस्टेबल राजकुमारी ने कांवड़िए को सकुशल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस की तत्परता की सराहना हुई।